Ghazipur News: कुश्ती और अखाड़े हमारी धरोहर : संतोष यादव

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाज़ीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संतोष यादव ने कुश्ती और अखाड़ों को हमारी पुरानी धरोहर बताकर इसे जीवित रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश स्तर का बड़ा दंगल आयोजित किया जाएगा।

Ghazipur News: कुश्ती और अखाड़े हमारी धरोहर : संतोष यादव

Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में कुश्ती दंगल का मंगलवार को आयोजन कर पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया गया। नसरतपुर स्थित तलाश बाबा के अखाड़े पर दंगल का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जंगीपुर विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता संतोष यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती और अखाड़े हमारी पुरानी एवं अनमोल धरोहर हैं, जो समय के साथ धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। इस परंपरा को जीवित रखने के लिए बेहतर रणनीति बनाकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश स्तर का बड़ा दंगल आयोजित कराया जाएगा, जिसमें दूर-दराज के पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।इस

अवसर पर रामनारायण यादव, गुड्डू यादव ,हवलदार यादव राम,आशीष यादव, रामाधार यादव ,अनिल यादव, मोती यादव ,द्वारिका यादव, वासुदेव यादव ,छविनाथ यादव, महेश यादव ,चंद्रदेव यादव , कमल राजभर , रामशब्द यादव ,संजय यादव, उदय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: कुश्ती और अखाड़े हमारी धरोहर : संतोष यादव