
भारत का हृदय प्रदेश है उत्तर प्रदेश: जीत सिंह
Ghazipur News - गाजीपुर में यूपी दिवस के अवसर पर 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' थीम पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया। विकास कार्यों की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। यूपी दिवस के मौके पर विकास भवन के पास स्थित आडिटोरियम में तीन दिवसीय ‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का हृदय प्रदेश है। यह धरा काशी विश्वनाथ, श्रीकृष्ण और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरा है। यहां से भगवान बुद्ध का संदेश लोकमंगल के लिए प्रसारित हुआ था। हम लोग उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेंगे ताकि उत्तर प्रदेश आधुनिक भारत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित हो। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि 24 जनवरी 1950 वह दिन है जब यूनाइटेड प्रोविंसेस आगरा एवं अवध को बदलकर वर्तमान स्वरूप में उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हुआ था।
उसी समय से इस दिन को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने जनपद में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। बताया कि नेडा विभाग 278 लक्ष्य के सापेक्ष 278 सोलर लाइट का अधिष्ठापन कराया। ऊर्जा विभाग की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 10988 ट्रांसफार्मरों की शिकायतों के सापेक्ष 10952 ट्रासफार्मरों का मरम्मत करके निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत बिल सुधार के लिए कुल 9444 आवेदनों के सापेक्ष 9031 आवेदनों का निस्तारण समय सीमा में किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 465110 कृषकों को 21 किस्तों में 1797.14 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास 80522 लक्ष्य के सापेक्ष 80284 आवासों को पूर्ण कर लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 14972 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 12943 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। 108 एम्बुलेंस के तहत 37 एम्बुलेंसों के माध्यम से 80148 मरीजों को लाभान्वित किया गया। जनपद में संचालित 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा कुल 5667 मरीजो का ओपीडी के माध्यम से उपचार किया गया एवं 1400 लैब टेस्ट तथा 6997 मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया है। जनपद के चार तहसीलों, पांच विकास खण्डों में मोबाइल वेटनरी यूनिट (एम्बुलेंस) सुविधा उपलब्ध कराया गया है। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत कुल 168 मजदूरों की बेटियों की शादी के लिए सहायता प्रदान की गयी। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। इसमें सभी का सहयोग होगा। विधायक जखनियां बेदीराम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पहले यह जिला प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाता था। लेकिन आज यहां के हर एक क्षेत्र में विकास हो रहा है। चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो कृषि, उद्योग अन्य कोई क्षेत्र हो वहां निरंतर प्रयास उसे आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा आदि रहे। लाभार्थियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी, ओडीओपी से जुड़े उद्यमी को प्रमाण पत्र, टूल किट वितरण, उत्कृष्ट खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषको, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मी, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गोद भराई रस्म अदायगी की। जिला सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें जनपद के सभी विभागों ने स्टाल लगाकर योजना के बारे में बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




