ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरउत्तर प्रदेश दिवस पर लगायी गयी तीन दिवसीय प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश दिवस पर लगायी गयी तीन दिवसीय प्रदर्शन

जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह मनाये जाने के क्रम में रविवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ रायफल क्लब में आयोजित...

उत्तर प्रदेश दिवस पर लगायी गयी तीन दिवसीय प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSun, 24 Jan 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। निज संवाददाता

जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह मनाये जाने के क्रम में रविवार को तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ रायफल क्लब में आयोजित किया गया। जहां परिसर में कुल 33 विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि जमानिंयां विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों ने विभागों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में लगाये गये सभी स्टालों का अवलोकन किया। इसके उपरांत जिला पंचायत हाल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उत्कृष्ट कार्य वाले प्रगतिशिल किसानों व लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत हाल में आयोजित समारोह में विधायक सुनीता सिंह ने सभी विभागों से अपेक्षा की कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसी प्रदर्शनी तहसीलवार आयोजित किये जायें, ताकि आम जनमानस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरू हों और इसे जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को सरकार की ओर से दी जा रही सभी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रदान करने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन पर धार्मिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश के विकास में सहयोग करने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि आमजन सरकार की योजनाओं का लाभ लें, यदि किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो जिला प्रशासन उनके साथ है। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास संस्थान, जिला ग्रामोद्योग विभाग, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि., सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, शिल्प कला, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, नगर पालिका परिषद, बाल विकास विभाग, कुष्ट नियंत्रण, जिला अन्धता निवारण, जिला क्षय रोग विभाग, पंचायती राज विभाग, फाइलेरिया एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, कौशल विकास, यूनियन बैंक, पशुपालन विभाग, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जिला पंचायत,उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महाजन कृषि केन्द्र, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, श्रम विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग के स्टाल लगाये गये थे, जिसमें इन विभागों से संबंधित योजनाओं संबंधी जानकारी दी गयी है।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य वाले प्रगतिशिल किसानों व लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से नेहरू युवा केन्द्र, मत्स्य विभाग, दुग्ध उत्पादन, कोविड-19, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उद्यान विभाग आदि विभागों के पात्र लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से गोकुल योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर सुशीला देवी को 51 हजार रूपये का चेक, मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा लुदर्स कान्वेन्ट की छात्राओं ने स्वागत व विकास गीत प्रस्तुत किया। शालिनी वर्मा की ओर से गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी की प्रस्तुति पर सभी की आखे नम हो गयी। प्रदर्शनी स्थल पर मार्शल आर्ट की मेघावियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया, जिसे सराहा गया। जनपद के रेवतीपुर विकास खण्ड के ज्ञानेन्द्र कुमार ने केले की खेती से 65 लाख से अधिक आय अर्जित करने पर उन्हे सम्मानित किया गया। श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को उनके जीवन यापन को सुदृढ बनाने के उद्धेश्य से सिलाई मशीन का वितरण किया गया। उन्होंने किसानों का आवाह्न किया कि अधिक से अधिक केले की खेती कर अपनी आमदनी बढा सकते हैं। प्रसिद्ध लोकगीत गायक राकेश कुमार ने देश भक्ति गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी छाया देवी भावुक हो गयीं। उन्होंने हृदय से सरकार के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, अजय कुमार गुप्ता सहायक उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, के साथ ही अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक अनवरत जारी रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें