हौसला बुलंद चोरों ने पांच दुकानों में की चोरी

Mar 03, 2026 05:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - - खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में हुई घटना- खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में हुई घटना- खानपुर थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में हुई घटना- ख

हौसला बुलंद चोरों ने पांच दुकानों में की चोरी

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुजेहुआ चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने स्टेट हाईवे पर स्थित अनौनी बाजार के पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है। भाजपा नेता आनन्द सिंह, राजू सेठ, गब्बर राजभर, सुरेंद्र राजभर की दुकानों के ताले मंगलवार की सुबह टूटे मिले। दुकान खोलने के दौरान दुकानदारों को ताला टूटने की जानकारी हुई और घटना की सूचना पुलिस को दी।

कपड़ा दुकानदार आनंद सिंह ने बताया कि चोर उनके दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार के कपड़े व पांच हजार नगद, मसाला की दुकान साहिल से नगदी सहित मसाला ले गए। गाड़ी पार्ट की दुकान मालिक सुरेंद्र राजभर की गाड़ी के पार्ट सहित ग्यारह हजार नगद और मां सुशीला ज्वेलर्स की दुकान से कैमरा व डीवीआर सेट ही उखाड़ ले गए। मसाला के दुकान के सीटीटीवी में चोर कैद है। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो एक व्यक्ति ताला तोड़ते दिखाई दे रहा था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि ताला तोड़कर चोरी के आरोपित की तलाश की जा रही है। सभी चोरियों का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।