गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव के पूर्वी छोर पर स्थित मां काली मंदिर में लगे 28 घंटों को चोरी कर चोर फरार हो गए। वारदात के बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिसकर्मियों ने मंदिर पहुंचकर हालात जाने। गांव में मन्नत पूरी होने पर लोग घंटा चढ़ाते हैं। बताया गयाकि करीब चार वर्ष पूर्व भी घंटे की चुरी हुई थी। दूसरी बार हुई इस घटना से श्रद्धालुओं सहित ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। मंदिर के भक्तों ने देवल पिकेट पर तैनात एसआई को लिखित तहरीर दी है। जहां पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। देवल गांव में काली माता का मंदिर करीब सौ वर्ष पुराना है। जहां सैकड़ों लोगों के आस्था का केन्द्र है। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीण यहां अक्सर घंटा बांधने के लिए आते हैं। क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए आती रहती हैं। करीब चार वर्ष पूर्व भी इस मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। उस समय भी चोरों ने यहां बंधे घंटे को चुरा ले गये थे। इस बार भी चोर यहां से करीब 28 घंटे चुरा ले गये हैं। चोरों ने इस घटना को अंजाम बुधवार की देर रात में दी। जहां गुरुवार की सुबह पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मंदिर बंधे कई घंटे गायब थे। इसकी जानकारी होते ही गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गये। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त तहरीर तैयार कर देवल स्थित पिकेट पर पहुंचकर तैनात एसआई को दे और आस्था पर चोट पहुंचाने वाले चोरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गयी। पुलिस ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मंदिर से घंटा चोरी करने वाले चोरों को पकड़ लिया जायेगा।
अगली स्टोरी