Ghazipur News: रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में चोरी

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: गाजीपुर के ददरीघाट मुहल्ले में चोरों ने एक रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में घुसकर लाखों के गहने और पांच लाख नकद चुरा लिया। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जांच काफी औपचारिक रही। भुक्तभोगी ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

Ghazipur News: रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में चोरी

Ghazipur News: गाजीपुर। शहर कोतवाली के ददरीघाट मुहल्ले में चोरों ने रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में घुसकर मेन गेट के दरवाजे को तोड़कर नगदी समेत लाखों का गहना पार कर दिया। सोमवार को पीड़ित जब घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच की औपचारिकता पूरी कर लौट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार नोनहरा थाना क्षेत्र के आरीपुर गांव निवासी रिटायर्ड नायब तहसीलदार भैरव नाथ तिवारी शहर के ददरीघाट मुहल्ले में मकान बनवाकर काफी समय से रहते थे। कुछ महीने से भैरव नाथ तिवारी गांव पर रहने लगे। मकान में उनका छोटा बेटा अजीत तिवारी रहता है।

लेकिन उसकी पत्नी वाराणसी में सरकारी टीचर है तो अजीत शनिवार और रविवार को वाराणसी चला जाता है। सोमवार की सुबह जब घर आया तो देखा कि घर के अंदर के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने अजीत के कमरे में रखी आलमारी सहित लाकर तोड़कर उसमे रखे लाखों के गहनों और पांच लाख कैश चोरी कर लिया है। अजीत ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कोरम पूरा करके चली गई। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी तब पुलिस सक्रिय होकर जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।