जखनिया बाजार में दस दुकानों का तोड़ा ताला

Feb 18, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - जखनिया में मंगलवार रात चोरों ने देशी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे लगभग दस गुमटियों और दुकानों का ताला तोड़कर नगदी और सामान चुरा लिया। दुकान खोलने पर दुकानदारों को चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। व्यापारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जखनिया बाजार में दस दुकानों का तोड़ा ताला

जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया बाजार के दक्षिणी छोर स्थित स्टेशन रोड पर मंगलवार की रात चोरों ने देशी शराब की दुकान के समीप सड़क किनारे लगी लगभग दस गुमटियों और दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित दुकानदार मुन्ना राजभर, गोधन राजभर, मिठाई विक्रेता नंदलाल यादव, पान दुकानदार अशोक कुशवाहा, उपेंद्र कुमार तथा रोहित कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी सुबह में हुई है। उपेंद्र कुमार ने बताया कि दुकान से अंडे, गुटखा, सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

स्टेशन रोड स्थित राजेश यादव की दुकान का भी बाहरी ताला काटा गया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।