ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुररिमझिम बरसात से नीचे गिरा तापमान, उमस से राहत

रिमझिम बरसात से नीचे गिरा तापमान, उमस से राहत

बरसात का क्रम शनिवार को भी अनवरत जारी रहा। सुबह से ही रिमझिम बरसात होती रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। आसमान में काले बादल छाये रहे,...

रिमझिम बरसात से नीचे गिरा तापमान, उमस से राहत
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSat, 19 Jun 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। संवाददाता

बरसात का क्रम शनिवार को भी अनवरत जारी रहा। सुबह से ही रिमझिम बरसात होती रही। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। आसमान में काले बादल छाये रहे, जिसे देख अभी और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कई दिनों से हो रही बरसात के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गयी। जहां एक सप्ताह पहले तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं शनिवार को यह गिरकर 27 डिग्री पर आ गया। इससे लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। रात के समय तो सिहरन भी महसूस होती रही।

मौसम पूर्वानुमान को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक आसमान में काले व घने बादल छाए रहेंगे। वहीं मध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना है। इस दरम्यान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। वहीं पूर्वा हवा औसत 9 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने की उम्मीद है। कृषि वैज्ञानिकों ने खेती-किसानी के लिए यह समय काफी उपयुक्त बताया है। खासकर धान की नर्सरी डालने के लिए यह काफी बेहतर उपयुक्त वातावरण है। यही नहीं कृषिविदों का कहना है कि धान की नर्सरी तैयार करने के लिए पौधों का चुनाव प्रमाणित संस्थाओं से ही करें, ताकि फसल अच्छी तैयार हो सके।

केला व फूल की खेती के लिए मौसम उपयुक्त

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषिविदों ने बताया कि मानसून शुरू हो जाने पर जहां खेती के लिए वरदान साबित होने लगता है, तो वहीं यह मौसम अन्य पैड़-पौधों की रोपायी के लिए भी उपयुक्त है। कृषिविदों ने बताया कि यह मौसम केला की फसल के लिए भी काफी अच्छा है। इसकी रोपाई के लिए तीन माह पुरानी तलवारनुमा स्वस्थ्य रोगमुक्त पुत्ती वाले पौध को ही लगाना चाहिए। बताया कि जो किसान इसकी खेती पहले से ही शुरू कर दिये हैं, तो वह सही तरीके से इसकी देखभाल करते रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें