ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरसुबह से तेज धूप ने लोगों किया बेहाल

सुबह से तेज धूप ने लोगों किया बेहाल

गाजीपुर, संवाददाता। दो दिन पूर्व हुई हल्की वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया

सुबह से तेज धूप ने लोगों किया बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSun, 28 May 2023 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर, संवाददाता।

दो दिन पूर्व हुई हल्की वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया था, लेकिन अब फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह से ही निकली तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा भी लोगों को उमस से निजात नहीं दिला सकी।

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति सामान्य से अधिक 15 किमी प्रति घंटे रही। पिछले दो दिन हुई वर्षा से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी उमस के कारण जनजीवन बेहाल हो रहा है। गर्मी के कारण आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में गर्मी व उमस के कारण विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, लाल दरवाजा, में सन्नाटा रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की सम्भावना के साथ हल्की बारिस होने की सम्भावना है। आगामी समय में मौसम परिवर्तनशील है। किसान अभी सिंचाई व छिड़काव करने से बचे या मौसम साफ होने पर ही करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें