ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगलन व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं सर्द हवा में कुछ कमी आने व धूप होने से लोगों ने राहत महसूस की।

गलन व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं सर्द हवा में कुछ कमी आने व धूप होने से लोगों ने राहत महसूस की।

गलन व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं सर्द हवा में कुछ कमी आने व धूप होने से लोगों ने राहत महसूस...

गलन व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं सर्द हवा में कुछ कमी आने व धूप होने से लोगों ने राहत महसूस की।
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSat, 23 Jan 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर। निज संवाददाता

गलन व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। वहीं सर्द हवा में कुछ कमी आने व धूप होने से लोगों ने राहत महसूस की। गलन बरकरार रहने से रोजमर्रा की दिनचर्या पर भी इसका विपरीत असर पड़ा। कोहरे व उसकी धुंध के चलते आवागमन में परेशानी होती रही। इधर किसानों का कहना है कि गेहूं की खेती के लिए यह मौसम काफी अनुकूल है। यह भी कहना है कि अभी कुछ दिनों तक और शीत पड़ती रहे या हल्की बारिश हो तो गेहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा।

पड़ रही कड़ाके की ठंड से आमजन मानस ठिठुर गया है। शुक्रवार की देरशाम से ही घना कोहरा छाने लगा था। यह क्रम पूरी रात व दूसरे दिन शिनवार के अपराह्न तक बना रहा। साढ़े बारह बजे के बाद कोहरे व आसमान में छाये बादल की ओर से सूर्य देव बाहर आये। इसके बाद सड़कों पर भीड़भाड़ बढ़ गयी। धीरे-धीरे धूप खिलने लगी और लोग भी घरों से बाहर आकर धूप सेकने के लिए पहुंचे। हालांकि धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। दिन ढलते ही ठंड व गलन का प्रकोप बढ़ जा रहा है। इससे लोग जल्द ही घरों में दुबकने को विवश हो जा रहे हैं। ठंड ऐसी कि घर हो चाहे बाहर लोग परेशान दिख रहे हैं। लेकिन कोहरा के बाद हो रही धूप से आमजन को ठंड से राहत मिल रही है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग दिनभर धूप में बैठे दिखे। गलन भरी हल्की हवा चलने से ठंड का असर बना हुआ है। लोग ठिठुरते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूरज की तपिश में कमी आती गयी और गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। धूप निकलने के बाद भी ठंड से काफी राहत नहीं मिल रही थी। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था मुकम्मल नहीं की जा रही है। गरीब तबका इससे ज्यादा परेशान हैं। लोग लकड़ी, उपली, पुआल, पुरेसी आदि की व्यवस्था कर अलाव जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश में लगे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। जगह-जगह चट्टी-चौराहों पर लोगों को अलाव तापकर ठंड से बचाव का उपाय करते रहे।

---------------

फसल के नुकसान होने की आशंका

दिलदारनग। मौसम के उतार-चढ़ाव से किसान फसल के नुकसान होने की आशंका जताने लगे हैं। कोहरा से दोपहर तक नगर सहित ग्रामीण इलाका ढका रहा है। कोहरा से बचाव के लिए नगर के साथ विभिन्न गांवों में लोग अलाव तापते देखे गये। ठंड का असर सड़क व रेल परिचालन पर पड़ रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैँ। अप व डाउन की विभिन्न ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं। यात्रियों को ठंड में ठिठुरकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। बाजारों में भी भीड़ कम हो रही है। इसके चलते दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। जगह-जगह अलाव तापकर लोग राहत पा रहे हैं। कोहरे का कहर बरपने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परेशान हाल हैं। अलाव के पास लोग देर तक चिपके रह रहे हैं। ठंड के कारण बच्चे, महिला व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें