वार्ड में पानी और सफाई व्यवस्था मिली बदहाल

Apr 07, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - जमानियां के तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने वार्ड 6 और 7 का निरीक्षण किया। वार्ड 6 में स्ट्रीट लाइट की कमी और वार्ड 7 में ईदगाह तक पेयजल पाइपलाइन की कमी की शिकायत मिली। स्थानीय लोग पानी की समस्या और सफाई की कमी से परेशान हैं। तहसीलदार ने सुधार के निर्देश दिए।

वार्ड में पानी और सफाई व्यवस्था मिली बदहाल

जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने सोमवार की सुबह नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 6 और 7 का निरीक्षण किया। वार्ड 6 में पासा कटरा से नूरी मस्जिद तक स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं वार्ड 7 में ईदगाह तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन की कमी सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या से वे लंबे समय से परेशान हैं और नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। तहसीलदार ने पालिका कर्मियों को लाइट, पानी, सफाई, फॉगिंग और कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।