Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 वर्षीय लकी गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उसके साथी सत्यम कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Ghazipur News: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बलुआ उर्फ कठउत हरिहरपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिकअप को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी 17 वर्षीय लकी गुप्ता और सत्यम कनौजिया एक बाइक पर सवार होकर मुहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बलुआ उर्फ कठउत हरिहरपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे लकी गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सत्यम कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी। लकी गुप्ता के मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लकी गुप्ता चार भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता विनोद गुप्ता मुंबई में फल की दुकान लगाते हैं। लकी भी मां चंदा देवी और भाइयों के साथ वहीं रहता था। तीन दिन पहले ही कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अपने गांव आया था। मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे युवक सत्यम कनौजिया की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में मृतक के दादा शिवपूजन गुप्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।