Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTeachers Protest in Ghazipur Over Salary Discrepancies and Demand Fair Pay Scale
शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में 72825 और 29334 भर्ती के शिक्षकों ने चयन वेतनमान में अनियमितताओं को लेकर लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का आरोप है कि शासन के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है, जिससे वेतन लाभ से वंचित रह गए हैं। अगर समस्याएं हल नहीं हुईं, तो वे आंदोलन करेंगे।

Feb 06, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 72825 और 29334 भर्ती के शिक्षकों को स्वीकृत चयन वेतनमान के बाद वेतन निर्धारण प्रक्रिया में अनियमितता बरतने को लेकर शिक्षकों ने शुक्रवार को लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि कि शासन के निर्देशों के बावजूद वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिससे पात्र शिक्षक चयन वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए हैं। चेताया कि अगर विसंगतियों को दूर नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से पारदर्शी ढंग से पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान को स्वीकृत किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय स्तर पर निर्धारण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता हुई है। मानवेंद्र सिंह ने प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा चयन वेतनमान आदेश में सम्मिलित सभी शिक्षकों को शीघ्र लाभ दिए जाने की मांग की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक दिवाकर सिंह ने कहा कि यदि लेखाधिकारी ने अनियमिताओं को दूर करके जल्द पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ नहीं दिया तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। कहा कि इस मुद्दे को लेकर जनपद में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में मानवेंद्र सिंह, कौशल सिंह,श्रीकांत मिश्रा, एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह काकन, महामंत्री जनार्दन यादव,वरुण दुबे,लक्ष्मी,मनोज यादव, विवेक यादव,रामा गुप्ता,अतुल सिंह,अजय विक्रम सिंह और धनंजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।