Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSwami Bhavaninandan Yati Maharaj Promotes Service Harmony and Dharma at Ramhit Program in Hurmuji Pur
धर्म के मार्ग का करें अनुसरण : भवानीनन्दन यति

धर्म के मार्ग का करें अनुसरण : भवानीनन्दन यति

संक्षेप:

Ghazipur News - स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने रामहित कार्यक्रम में सेवा, सद्भाव और धर्म का संदेश दिया। उन्होंने समाज को एकजुट करने वाले कार्यक्रमों की सराहना की और रामभक्ति, सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

Jan 07, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधिपति महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने बुधवार को ग्राम हुरमुजपुर में आयोजित रामहित कार्यक्रम में सेवा, सद्भाव और धर्म का संदेश दिया। उन्होंने मानवता को सर्वोपरि बताते हुए समाज को एकजुट करने वाले ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामभक्ति, सनातन संस्कृति और सामाजिक सद्भाव जीवन को सही दिशा देने वाले मूल स्तंभ हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, सत्य और धर्म का अनुपम उदाहरण है। स्वामी महाराज ने बताया कि रामहित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हुरमुजपुर निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र संजीव सिंह की बेटी शांभवी सिंह ने महामंडलेश्वर को चित्र भेंट किया, जिसे सबने सराहना किया। इस दौरान गांव के पद्मकांत पाण्डेय, संजीव सिंह, रामअवध सिंह, रामधनी यादव, आलोक सिंह, तेरास सिंह, रिंकू पाण्डेय, विक्रमादित्य शर्मा, रमेश पाण्डेय सहित 11 जोड़े ने गुरु दीक्षा ग्रहण किया। कार्यक्रम में स्वामी अभयानंद यति, शिवानंद उर्फ झुन्ना सिंह, विपिन कुमार पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, उदयभान सिंह, अशोक पाण्डेय, राजेश कुमार पाण्डेय, विनोद सिंह, सूर्यभान सिंह, अरविंद सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, रामजी यादव, अनिल सिंह, शांभवी सिंह, संगीता सिंह, हेमलता सिंह, राम अवध सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।