तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर हुआ
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
गाजीपुर में शनिवार को मौसम ने अप्रत्याशित परिवर्तन लिया। तेज हवाओं के साथ बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी और तापमान में गिरावट आई। काले बादलों के साथ बारिश के दौरान बिजली और गड़गड़ाहट से लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए।

गाजीपुर (सादात)। शनिवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली, वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में अचानक आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हो गया। इसके बाद तेज रफ्तार हवाओं के साथ पानी बरसने लगा। बारिश के दौरान आसमान में बिजली की तेज चमक और बादलों की गड़गड़ाहट से लोगों में भय का माहौल बना रहा। डर के मारे लोग घरों और सुरक्षित स्थानों में दुबकने को मजबूर हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


