ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरब्रेकडाउन हो जाने के चलते बंद हो गयी एकाएक आपूर्ति

ब्रेकडाउन हो जाने के चलते बंद हो गयी एकाएक आपूर्ति

विकासखंड के पावर स्टेशन और इसके उपकेंद्रों से आधी रात बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो...

ब्रेकडाउन हो जाने के चलते बंद हो गयी एकाएक आपूर्ति
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरWed, 07 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

विकासखंड के पावर स्टेशन और इसके उपकेंद्रों से आधी रात बाद से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य पावर स्टेशन से 10:00 बजे रात को ही बिजली कटी। इसके बाद लोगों का पावर स्टेशन से लेकर संबंधित अधिकारियों को फोन किया जाने लगा। इस सब के बावजूद विद्युत आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। कासिमाबाद के पावर स्टेशन पर तैनात लेखपाल छोटे लाल राम ने बताया कि ब्रेकडाउन हो जाने के कारण विभिन्न फीडर को जाने वाली सप्लाई एकाएक बंद हो गई। इसकी सूचना हम लोगों ने उपजिलाधिकारी भारत भार्गव को दे दी है। हम लोग सिर्फ यहां देख-रेख ही कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें