कासिमाबाद में लोगों ने 715 कुंतल भूसा किया दान

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

कासिमाबाद विकासखंड में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'भूसा दान महादान' अभियान में लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। अब तक 715 कुंतल भूसा संग्रहित किया गया है। ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाकर चारे की कमी से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कासिमाबाद में लोगों ने 715 कुंतल भूसा किया दान

सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कासिमाबाद विकासखंड में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं पोषण के लिए चलाए जा रहे ‘भूसा दान महादान’ अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक 715 कुंतल भूसा संग्रहित किया जा चुका है, जबकि शासन की ओर से 1073 कुंतल भूसा एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। गर्मी के मौसम में गोशालाओं में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को चारे की कमी से बचाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को ग्राम पंचायत पाली, मलिकपुरा, बहराइच, नुआव, जहूराबाद और अलावलपुर अफगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान 37 कुंतल भूसा एकत्र किया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान को सामाजिक सहभागिता और गौसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। वहीं बीडीओ अनिल कुमार राय ने कहा कि ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है और जल्द ही लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर एसडीएम लोकेश कुमार, डीएसटीओ चंद्रशेखर, सचिव अंकिता सिंह, रितेश चंद्र राय,एडीओ आईएसबी धनंजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।