Ghazipur News: छात्रों को अखंड भारत की संकल्पना से कराया परिचित

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से नगर के एक निजी विद्यालय में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया।

Ghazipur News: छात्रों को अखंड भारत की संकल्पना से कराया परिचित

Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से नगर के एक निजी विद्यालय में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को अखंड भारत की संकल्पना से परिचित कराया तथा भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बच्चों को अखंड भारत माता के चित्र से परिचित कराते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की संस्कृति सदियों पुरानी है और इसके संस्कारों ने पूरी दुनिया को मानवता, भाईचारे, सहिष्णुता तथा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है।

बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने तथा देश के गौरवशाली इतिहास को जानने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्य वक्ता यशवीर सिंह ने बच्चों को भारत की यशगाथा बताते हुए कहा कि देश के प्राचीन गौरव, सांस्कृतिक परंपराओं और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से भारतीय संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सह संघचालक कृष्ण गोपाल, नगर कार्यवाह दयानंद, सह नगर कार्यवाह शुभम, भोला गुप्ता, हरिशरण वर्मा, नगर प्रचारक रवि कुमार, ओमकार जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: छात्रों को अखंड भारत की संकल्पना से कराया परिचित