दानापुर-पीडीडीयू रेल खंड के कुछमन में ओएचई तार टूटने से कई ट्रेनें प्रभावित
गाजीपुर में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर शुक्रवार तड़के आंधी-तूफान से ओएचई तार टूट गए, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने मरम्मत कार्य तेजी से शुरू किया और ट्रेनों का परिचालन सुबह करीब 7:20 बजे सामान्य किया गया।

गाजीपुर। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के कुछमन स्टेशन के पास शुक्रवार तड़के आए आंधी-तूफान के कारण ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) तार टूट जाने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया, करीब 7.20 बजे दुरुस्त होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। सुबह करीब 5:30 बजे हुई इस घटना के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रभावित ट्रेनों में पंजाब मेल, भदौरा पैसेंजर, दिलदारनगर पैसेंजर, विभूति एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और सीमांचल एक्सप्रेस शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और तकनीकी विभाग सक्रिय हो गया। दिलदारनगर टीआरडी (ट्रैक्शन रोलिंग डिपो) से टॉवर वैगन को मौके के लिए रवाना कर दिया गया, ताकि टूटे हुए ओएचई तार की मरम्मत कर रेल यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत तार प्रभावित हुए हैं।रेलवे कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा और प्रभावित ट्रेनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


