मेहनत और ईमानदारी से ही देश स्वर्ग बनेगा : पंकज महाराज
Ghazipur News - जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की जनजागरण यात्रा का 62वां पड़ाव अल्मेदपुर निन्दीपुर में रहा। संत पंकज महाराज ने सत्संग में कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करने पर देश स्वर्ग बन सकता है। उन्होंने आत्मा-परमात्मा के रहस्यों, जन्म-मरण के चक्र, और मन के महत्व पर प्रकाश डाला।

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की जनजागरण यात्रा का 62वां पड़ाव अल्मेदपुर निन्दीपुर में रहा। संत पंकज महाराज ने सत्संग में कहा कि यदि सभी लोग अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें तो यह देश स्वर्ग बन सकता है। उन्होंने समाज में नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आत्मा-परमात्मा के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनुष्य शरीर हमें क्यों मिला है और इसे पाने का उद्देश्य क्या है। उन्होंने जन्म-मरण के चक्र और चौरासी लाख योनियों में जीव की यात्रा का उल्लेख किया, जिसके बाद मालिक की दया से यह मनुष्य शरीर प्राप्त हुआ है।
कहा कि यह मनुष्य शरीर ही जीव के अपने असली घर अर्थात मोक्ष जाने का द्वार है, जिसका भेद केवल संत महात्माओं को ज्ञात है। उन्होंने कहा कि हमारा सबसे बड़ा दुश्मन हमारा मन ही है। यह मन रूपी रावण तभी मरेगा जब सुरत शब्द नाम योग की साधना किसी महात्मा से सीखकर नौ द्वारों पर विजय प्राप्त कर दसवें द्वार पर पहुंचा जाए। तभी सही मायने में दशहरा मनाया जाएगा। इस मौके पर शिवनारायण चौहान, अजीत यादव, हवलदार यादव, सुभाष यादव, लोकनाथ यादव, अवनीश यादव, बबलू सोनकर, संतोष यादव, रामआधार यादव, दुर्गेश यादव मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


