चेकिंग में 25 वाहनों पर एक लाख जुर्माना

Mar 03, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - फोटो- 03चेकिंग में 25 वाहनों पर एक लाख जुर्मानाचेकिंग में 25 वाहनों पर एक लाख जुर्मानाचेकिंग में 25 वाहनों पर एक लाख जुर्मानाचेकिंग में 25 वाहनों पर ए

चेकिंग में 25 वाहनों पर एक लाख जुर्माना

गाजीपुर। होली पर्व पर सुरक्षति आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एआरटीओ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। त्योहार के मद्देनजर सड़कों पर बढ़ती भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यह अभियान सिधवना से भांवरकोल तक चलाया गया। इस दौरान डबल डेकर बसों, ट्रकों और सवारी गाड़ी सहित करीब 30 ये अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 25 वाहनों का चालान कर करीब एक लाख जुर्माना लगाया गया। वहीं शहर के सैनिक चौराहा से लंका, रौजा पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। एआरटीओ धनवीर यादव ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सख्ती दिखाई।

कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ को मौके पर ही चेतावनी देकर छोड़ा गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की सख्त हिदायत दी और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर भी कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान में पीटीओ लव कुमार, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित यातायात पुलिस मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।