खिचड़ी सहभोज में दिया एकता का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - सैदपुर में सपा विधायक अंकित भारती द्वारा निर्मल उपवन में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रतीक बताया। मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी उपस्थित रहे।

खिचड़ी सहभोज में दिया एकता का संदेश

सैदपुर। सादात रोड स्थित निर्मल उपवन में सपा विधायक अंकित भारती की ओर से खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी रही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव, जीपं सदस्य कमलेश यादव, खेदन सिंह यादव, मनीष यादव, कमलेश सिंह यादव, श्रीराम गौतम, राजनाथ यादव, जनार्दन यादव, कन्हैया यादव, आजाद यादव, रामबचन बैरागी आदि रहे।

संचालन विधायक प्रतिनिधि गोविंद यादव ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।