ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरठेकेदार की हत्या में छह नामजद, एक गिरफ्तार

ठेकेदार की हत्या में छह नामजद, एक गिरफ्तार

थाना के बोगना में सोमवार की देर शाम को पुरानी रंजिश को लेकर ठेकेदार अनिल सिंह की हत्या और दो लोगों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के...

ठेकेदार की हत्या में छह नामजद, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 20 Oct 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना के बोगना में सोमवार की देर शाम को पुरानी रंजिश को लेकर ठेकेदार अनिल सिंह की हत्या और दो लोगों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही एक हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है। वारदात के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

मंगलवार को पुलिस ने मृतक अनिल सिंह के भतीजे राजकुमार सिंह पुत्र कल्पनाथ सिंह की तहरीर पर मरदह पुलिस ने बोगना गांव निवासी जगदीश सिंह, बृजभान सिंह, अतुल उर्फ नन्हे सिंह, खुशनरायण सिंह, अमित उर्फ प्रिंस सिंह, पियुषकांत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियो में पुराने मुकदमे में एक आरोपी जगदीश सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं एक अन्य मामले में बृजभान सिंह पिछले दिनों से जेल में बंद है। पुलिस ने हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच कराई और कुछ सुराग भी मिले हैं।

एसपी गाजीपुर डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक पुलिस जांच में पता चला है कि बोगना गांव में अनिल सिंह वर्तमान में मुंबई में रहते थे और श्रमिकों की सप्लाई का ठेका लेते थे। लॉकडाउन के दौरान घर पर आ गए तब से यहीं थे। इसी गांव के निवासी अतुल सिंह आदि से इनका पुराना विवाद है। सोमवार को अतुल सिंह एवं खुश नारायण सिंह तथा जगदीश सिंह आदि लोगों ने विवाद के दौरान गोली चलाई । जिसमें अनिल सिंह सीने के सीने में लगने से मौत हो गई। वहीं राजकुमार सिंह को हाथ में गोली लगी है। गोलीकांड में गांव के ही हरकेश राम के पैर में गोली लगी है इनको जिला अस्पताल लाया गया, यहां इनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार राजकुमार सिंह एवं हरकेश राम खतरे से बाहर है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें