Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSIS India Limited Organizes Job Camp for Unemployed Youth in Ghazipur
बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगेगा शिविर

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगेगा शिविर

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड बेरोजगारों के लिए रोजगार शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 13 से 23 जनवरी तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों के लिए योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। इच्छुक युवक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Jan 11, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, संवाददाता। एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 13 और 14 जनवरी को जमानियां, 15 एवं 16 जनवरी रेवतीपुर , 18 एवं 19 जनवरी में मुहम्मदाबाद , 20 एवं 21 जनवरी बाराचवर, 22 एवं 23 जनवरी को भांवरकोल ब्लॉक में भर्ती किया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड निर्धारित किया गया है। जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवक रोजगार के लिए पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण करने के लिए 350 रूपया ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहां प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयन होने के बाद पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाये मिलेगी।