Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSilent Procession and Seminar Held on Partition Horror Remembrance Day in Ghazipur
विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

संक्षेप:

Ghazipur News - गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय

Aug 15, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। आमघाट पार्क से निकला जुलूस महुआबाग होते हुए कचहरी पहुंचकर सरजू पांडेय पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद जिला पंचायत हाल में संगोष्ठी और प्रदर्शनी लगाई गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि जब 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली तो यह अपार प्रसन्नता का अवसर था। लेकिन उसी समय विभाजन ने करोड़ों लोगों को अस्त व्यस्त कर दिया। इस विभाजन में विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा विस्थापन किया जिसमें लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को घर, सम्पत्ति संबंधो को छोड़ कर भागना और धर्मांतरण का घाव झेलना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों सहित 15 से 20 लाख लोगों के साथ अमानवीय कृत्य और नरसंहार का इतिहास साक्षी बन गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन की पीड़ा और संघर्षों की यादो को जीवन्त रखने, आने वाली पीढ़ियों को बताने के लिए 14 अगस्त 2021 से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत की। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन विभीषिका के भुक्तभोगी अपने दादा से सुने संस्मरण को बताया। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने कहा कि भारत पाकिस्तान बंटवारे का सबसे ज्यादा दंश दलितों को झेलना पड़ा। इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर स्थित रामसूरत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर विद्यासागर राय व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने माल्यार्पण किया। जिला पंचायत हाल के गलियारे में पार्टी की ओर से लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, बृजेन्द्र राय, विजय शंकर राय, पारसनाथ राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, रामनरेश कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, विश्व प्रकाश अकेला आदि मौजूद रहे।