Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsShourya Divas Celebrated by Bajrang Dal in Manihari with Emphasis on National Unity and Cow Protection
राष्ट्रीय बजरंग दल ने हंसराजपुर में शौर्य दिवस मनाया

राष्ट्रीय बजरंग दल ने हंसराजपुर में शौर्य दिवस मनाया

संक्षेप:

Ghazipur News - मनिहारी में शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल ने हंसराजपुर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शौर्य दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष सूर्यभान पांडेय ने कहा कि भारत ने तीन हजार वर्षों से विदेशी आक्रांताओं का सामना किया है। इस दिन अयोध्या में गुलामी के प्रतीक को हटाया गया था। नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।

Dec 06, 2025 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

मनिहारी। राष्ट्रीय बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को हंसराजपुर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में शौर्य दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्यभान पांडेय ने कहा कि भारत तीन हजार वर्षों से विदेशी आक्रांताओं का सामना करता आया है और निरंतर संघर्षों के बाद विजय की परंपरा कायम रही है। उन्होंने बताया कि इसी दिन अयोध्या में गुलामी के प्रतीक चिन्ह को हटाया गया था, इसलिए पूरे देश में इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने संगठन की मूल भावना राष्ट्रभक्ति, धार्मिक सुरक्षा और सामाजिक एकजुटता को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रमेश गुप्ता, रामानंद राजभर, गोविंद कुशवाहा, सत्यम दुबे, संजय मौर्य, राम विजय यादव, योगेश चौहान, अंकित दुबे, दिनेश लाल यादव, अमन चौबे, भूपेंद्र चौबे, रविंद्र राजभर, अरुण चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी दौरान नए पदाधिकारियों का चयन कर दायित्व सौंपे गए। राम विजय यादव को उपाध्यक्ष, अरुण चौहान को जखनिया तहसील गौ-रक्षक प्रमुख, विशाल राजभर को मनिहारी ब्लॉक उपाध्यक्ष, रविंद्र राजभर को मंत्री और रामानंद राजभर को मनिहारी ब्लॉक महामंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों हिंदुत्व की सुरक्षा, गौ-संरक्षण, युवा जागरूकता और सामाजिक एकता के लिए सक्रिय होकर कार्य करने की अपील की।