Shooting Incident Over Drainage Dispute in Karam Pur Village Leaves Two Injured नाली के विवाद में चली गोली, दो घायल, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsShooting Incident Over Drainage Dispute in Karam Pur Village Leaves Two Injured

नाली के विवाद में चली गोली, दो घायल

Ghazipur News - खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के करमपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात लगभग

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरMon, 30 Dec 2024 10:20 PM
share Share
Follow Us on
नाली के विवाद में चली गोली, दो घायल

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के करमपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे नाली के विवाद में चली गोली से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायल बलिस्टर सिंह ने दो दिन बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रविवार की रात को दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार करमपुर गांव में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गोबर और गंदा पानी बहाने के विवाद को लेकर सुशील सिंह, घनश्याम सिंह और बलिस्टर सिंह, गिरजेश सिंह आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ गया और बात गाली गलौज तक बढ़ गई। इतने में सुशील सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। जो बलिस्टर के बाएं हाथ और गिरजेश के गले में लगी। खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में पिता पुत्र हैं। जिनके खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।