Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsShocking Discovery Newborn Girl s Body Found in Canal in Baddupura

नहर में मिली मृत नवजात बच्ची
संक्षेप:
Ghazipur News - बिरनो थाना के बद्धुपुर नहर में सोमवार को एक नवजात बच्ची की लाश तैरती हुई मिली। यह खबर सुनकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Sep 22, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
मरदह। बिरनो थाना के बद्धुपुर नहर में सोमवार को नहर में नवजात बच्ची की लाश तैरती मिलने पर सनसनी फैल गयी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। नवजात का शव नहर में बहते मिलने पर बिरनो पुलिस ने मौके पर पहुंच बाहर निकलवाया। बिरनो थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




