Ghazipur News: तेज आंधी के कारण आठ घंटे गुल रही बिजली

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

Ghazipur News: रेवतीपुर में तेज आंधी और बारिश ने 33/11 केवी तारीघाट बिजली उपकेंद्र के फीडरों को क्षति पहुंचाई। इसके कारण पकड़ी, युवराजपुर सहित 23 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे किसानों और ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह विद्युत सप्लाई बहाल हुई, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो वे घेराव करेंगे।

Ghazipur News: तेज आंधी के कारण आठ घंटे गुल रही बिजली

Ghazipur News: रेवतीपुर। तेज आंधी और बारिश के कारण 33/11 केवी तारीघाट विद्युत उपकेंद्र से संचालित तीन फीडरों में शुक्रवार देर रात से ब्रेकडाउन हो गए। पकड़ी, युवराजपुर और तारीघाट फीडरों की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइनें कई स्थानों पर टूट गईं, जिससे क्षेत्र के 23 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हुई। सुबह साढ़े दस बजे विद्युत सप्लाई बहाल हो सकी। आशुतोष, अभिषेक, हरिपाल राय, सुनील, मशूहुलहक खां और रामदुलार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पकड़ी, युवराजपुर, अडरिया, गौरा, पटकनियां, सुजानपुर, कालूपुर, हरिश्चंद्रपुर, बवाड़ा, मेदनीपुर समेत 23 गांवों के हजारों घर अंधेरे में डूबे रहे।

बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति,मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक जरूरतें प्रभावित हुईं,जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे तारीघाट विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि फाल्ट को सही कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।