ग्रामीण अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - दुल्लहपुर में सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी से मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखड़ी, छपरी और धर्मागतपुर में वर्षों से डॉक्टर नहीं हैं, जिससे मरीजों को बड़े अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई है।

ग्रामीण अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में एमबीबीएस चिकित्सकों की कमी से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखड़ी, छपरी और धर्मागतपुर में वर्षों से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिससे यहां आने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समय और पैसा बचाने की उम्मीद से लोग सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन रेफर होने से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा के कारण गांवों की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल हो गई है।

वहीं कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में हाजिरी लगाकर निजी अस्पतालों में मरीज देखते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय राजभर, वीरेंद्र यादव सहित कई ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर में स्थायी एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत और मांग के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।