कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
Ghazipur News - कठवामोड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक कार और बाइक के बीच टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील यादव और अमित यादव बाइक पर अपने घर लौट रहे थे जब यह घटना हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सहायता की, और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुनील की हालत गंभीर है।

कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बुधवार शाम को सड़क हादसा हो गया। शिवा फिलिंग पेट्रोल पंप के निकट एक अनियंत्रित कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फतेहपुर अटवा निवासी 26 वर्षीय सुनील यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव और 22 वर्षीय अमित यादव उर्फ छोटू पुत्र हरिनाथ यादव बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे जैसे ही वह शिवा फिलिंग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई।
जोरदार टक्कर के चलते बाइक का अगला चक्का पूरी तरह टेढ़ा हो गया और बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इस भीषण टक्कर से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े और आनन-फानन में घायलों को सड़क के किनारे कर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही कठवामोड़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए बिना समय गंवाए दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिनमें से सुनील यादव की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी पहुंच गए थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


