42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, उमस ने किया परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर में भीषण गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बुधवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग छांव की तलाश में रहे और बाजारों में भीड़ कम हो गई। चिकित्सकों ने घर से बाहर न निकलने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है। लोग मौसम में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

42 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, उमस ने किया परेशान

गाजीपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बुधवार को तेज धूप और उमस के कारण लोग पूरे दिन बेहाल रहे। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आईं, जबकि जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव की तलाश करते दिखाई दिए। गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि लोग पेड़ों, दुकानों और बस स्टैंड के आसपास राहत पाने की कोशिश करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

गर्म हवाओं के चलते घरों में भी राहत नहीं मिल सकी। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम दिखाई दी, जबकि ठंडे पेय पदार्थ, बर्फ और कूलर की मांग बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ रही गर्मी से आमजन राहत की उम्मीद में मौसम बदलने का इंतजार कर रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।