Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSerious Accident on Gorakhpur-Varanasi Four-Lane Road Involving Two Motorcycles

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
संक्षेप:
Ghazipur News - गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर बरही चट्टी के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हुई। गांई गांव निवासी सोनू राजभर अपनी मौसी को बाइक पर बिरनो ले जा रहा था, तभी गलत लेन से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मारी और भाग निकला। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में भर्ती कराया गया।
Dec 06, 2025 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
मरदह। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर बरही चट्टी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। थाना क्षेत्र के गांई गांव निवासी सोनू राजभर अपने मौसी फेंकनी देवी को बाइक पर बैठा कर उनके घर बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर लेकर जा रहा था। इसी दौरान बरही चट्टी के पास सामने से गलत लेन पर आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में सोनू और फेंकनी देवी दोनों गंभीर रूप घायल हो गये। डायल 108 एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




