उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का किया निरीक्षण
Ghazipur News - जमानियां (गाजीपुर) में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित रहे। दवा का स्टॉक पर्याप्त था। एसडीएम ने अस्पताल स्टाफ की ड्रेस को लेकर फटकार लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई।
जमानियां (गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित मिले। दवा का स्टॉक पर्याप्त मिला। एसडीएम ओपीडी कक्ष, पर्ची काउण्टर पर मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बिना ड्रेस के पाए जाने पर जमकर फटकार लगाई। अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों से बात की। चिकित्सकों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बरूईन में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई।
व्यवस्था में और से ज्यादा सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


