विवाद निस्तारण के लिए पहुंची टीम
Ghazipur News - दुल्लहपुर में समाधान दिवस पर एसडीएम अतुल कुमार करूई ने जमीनी विवाद के 18 प्रार्थना पत्रों में से दो मामलों का निस्तारण किया। जलालाबाद में एक पक्ष ने नापी करने से रोका, जिसके बाद उसे थाने भेजा गया। बखरा में भी दोनों पक्षों ने विवाद सुलझाने से इनकार किया।

दुल्लहपुर। समाधान दिवस पर स्थानीय थाने पर पहुंचे एसडीएम जखनियां अतुल कुमार करूई ,जलालाबाद तथा बखरा गांव के चकहरम बस्ती में जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे थे। समाधान दिवस में थाने पर मिले 18 प्रार्थना पत्रों में दो मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं पुलिस से संबंधित तीन मामलों का भी निस्तारण किया गया। जलालाबाद में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद सुलझाने के लिए तथा मौके पर नापी करने के लिए पहुंची एसडीएम तथा राजस्व टीम के सामने एक पक्ष ने नापी करने से रोक दिया जिस पर एसडीएम ने उसे थाने भिजवा दिया।
वहीं बखरा में दो पक्षों द्वारा जमीनी विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया गया लेकिन दोनों ने मामला सुलझाने से इनकार कर दिया। वहीं करूई गांव में घरौनी विवाद के मामले को सुलझाने के लिए एसडीएम टीम के साथ पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


