विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए कई मॉडल
Ghazipur News - ताज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने उल्का पिंड, चंद्रयान, न्यूक्लियर पावर प्लांट जैसे कई मॉडल प्रस्तुत किए। उद्घाटन जनता जनार्दन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय ने किया और बच्चों की मेहनत की सराहना की।

पतार। क्षेत्र के ताज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने उल्का पिंड, चंद्रयान, न्यूक्लियर पावर प्लांट, आयोनिक थ्रस्टर, इंफिनिटिव मिरर इमेज,प्लेन मिरर इमेज, नर्व सेल, स्टार रिफ्लेक्शन आदि का मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनता जनार्दन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय ने किया। कहा कि प्रत्येक मॉडल में बच्चों की मेहनत और सोच प्रदर्शित हो रही है। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. मसूद अहमद, डॉ. हरिमोहन गिरी, मनोज कुमार गुप्ता, इंजीनियर शमीम अहमद, डॉ सुभाष जोशी, तनवीर अहमद, फिरोज अंसारी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



