छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Ghazipur News - दिलदारनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘स्कूल चलो’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न नारों के साथ नगर में भ्रमण किया।

दिलदारनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिलदारनगर के-छात्राओं ने शनिवार को ‘स्कूल चलो’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्या स्मृति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर नगर में भ्रमण किया और विभिन्न नारों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने “स्कूल जरूर जाएंगे और पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे”, “मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” और “साक्षर देश बनाएंगे, घर-घर खुशियां लाएंगे” जैसे नारे लगाए।इस अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि ‘स्कूल चलो’ अभियान का उद्देश्य केवल एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चियो को शिक्षा से जोड़कर एक सशक्त और साक्षर समाज का निर्माण करना है।
नगर भ्रमण के बाद रैली पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में कोमल चौरसिया, किरण सिंह, सत्यम राय, रीना, इसरार आलम और अखिलेश कुमार कुशवाहा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


