स्कूल चलो अभियान के साथ नए सत्र की शुरुआत, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News - गाजीपुर (खानपुर)। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत क्षेत्र के पीएमसी विद्यालय उचौरी में ‘स्कूल

स्कूल चलो अभियान के साथ नए सत्र की शुरुआत, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत

गाजीपुर (खानपुर)। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत क्षेत्र के पीएमसी विद्यालय उचौरी में ‘स्कूल चलो अभियान’ के साथ की गई। आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना वर्मा रानी ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और फूल देकर स्वागत किया। बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें, कॉपी, बैग व अन्य स्टेशनरी भी वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व सैकड़ों बच्चों की रैली को झंडी दिखा कर किया गया। बीएसए उपासना वर्मा रानी ने विद्यालय की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और डिजिटल कक्षाओं की सराहना करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल नामांकन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है।उन्होंने

शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप डिजिटल संसाधनों, प्रिंट-रिच सामग्री और शिक्षक डायरी का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया, जो आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा का संदेश देने के लिए निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने की,जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन सिंह यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इसरार अहमद,एआरपी मिथलेश यादव,कमलेश सिंह यादव,धनंजय रामजीत,अश्वनी स्नेहा,आशा, प्रतिभा, सविता मीरा सहित शिक्षक,शिक्षा विभाग के अधिकारी और अभिभावक मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।