Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsSanjay Yadav Inspects Cleanliness and Damaged Wires in Dil-dar Nagar
नगर पंचायत में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी

नगर पंचायत में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी

संक्षेप:

Ghazipur News - दिलदारनगर में सेवराई के उप जिलाधिकारी संजय यादव ने नगर की सफाई और जर्जर तारों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने और जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए। वार्ड 3 और 4 में...

Sep 12, 2025 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

दिलदारनगर। सेवराई के उप जिलाधिकारी संजय यादव ने शुक्रवार को नगर में भ्रमण कर साफ सफाई व जर्जर तारों को देखा। एसडीओ अमित कुमार को फोन कर नगर में जर्जर तारों को बदलने का निर्देश दिया। सफाईं नहीं करने वाले सफाईं कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। नगर के वार्ड 4 व 3 में जर्जर तारों से वार्डवासी परेशान है। लगातार तार टूटने से आपूर्ति में परेशानी हो रही है। वार्ड सभासद इमरान ख़ाँ ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने निरीक्षण में जर्जर तारों को बदलने का निर्देश एसडीओ को दिया। साफ सफाई को लेकर कहां की इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं है।इओ

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संतोष कुमार को निर्देश दिया कि सफाईं कार्य में हीलाहवाली करने वाले कर्मियों का वेतन रोका जाय।नगर की सड़कें व मोहल्ले स्वच्छ दिखे।नाला व नालियों का गंदा पानी सड़को पर न रहे।जहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है उस वार्ड में उसकी व्यवस्था की जाय।नगर की जर्जर सड़क का मरम्मत भी कराया जाय।इस मौके पर इओ संतोष कुमार,सबीएम प्रभारी गौतम, घनश्याम सिंह,लेखपाल उपेंद्र आदि कर्मी रहे।