पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं शासन की योजनाएं : संजय निषाद
Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री

गाजीपुर, संवाददाता। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद रविवार को गाजीपुर पहुंचे। वह लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों से वार्ता करते हुए सख्त निर्देश दिया कि प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिये। इसमें हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने संबंधित अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। उन्होने अधिकारियो को शासन की योजनाओं को हर एक पात्र तक जो समाज के निचले पायदान पर हैं। उसे दिए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित ना रहे। सभी को लाभ दिया जाये। उन्होंने विकसित भारत, समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की रूपरेखा व उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को कैसे विकसित राज्य बनाया जाय। इस दिशा में हर एक क्षेत्र से सुझाव अपेक्षित हैं। जब राज्य विकसित होगा तो देश विकसित होगा। सरकार द्वारा विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने गाजीपुर के हर व्यक्ति से अपील किया कि सभी क्यूआर कोड को स्कैन कर अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं l इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




