पैतृक संपत्ति में जालसाजी करने का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
दिलदारनगर के मिर्चा गांव की निवासी सहरून निशा ने अपने परिजनों पर जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वह नई दिल्ली में रहती हैं और आरोप है कि उनकी बहन और बहनोई ने पुश्तैनी संपत्ति पर अवैध कब्जा किया और कुछ हिस्सा बेच दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव की मूल निवासी सहरून निशा ने अपने ही परिजनों पर पैतृक संपत्ति में जालसाजी, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सहरून निशा वर्तमान में अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बड़ी बहन परवीन खातून, बहनोई सकील खान तथा इनाम खान ने मिलकर ग्राम मिर्चा स्थित पुश्तैनी जमीन एवं मकान पर अवैध कब्जा जताया और विवादित संपत्ति का कुछ हिस्सा बेच भी दिया। दिलदारनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


