दो गांवों में तीन घरों से 53 लाख से अधिक की चोरी

Jan 23, 2026 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - कठवामोड़ के नोनहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने थनईपुर और बभनौली गांवों में तीन घरों से 53 लाख रुपये के गहने और नकद चुराए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासा करने का वादा किया है।

दो गांवों में तीन घरों से 53 लाख से अधिक की चोरी

कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के थनईपुर और बभनौली गांवों में गुरुवार की रात चोरों ने तीन घरों से 53 लाख से अधिक के गहने और रुपया पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार रोने बिलखने लगे। सूचना मिलते ही कासिमाबाद सीओ और फॉरेसिंक टीम ने मामले की जांच की। चोरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार थनईपुर गांव में चोरों ने धर्मदेव राम और उनके भाई ब्रह्मदेव के घरों को निशाना बनाया। घटना रात करीब दो बजे रात की बताई जा रही है। धर्मदेव राम के घर से उनकी पत्नी प्रमिला के सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र, हार और अंगूठी सहित करीब 10.50 लाख के जेवर और दो लाख रुपये नगद चोरी कर लिया।

यह राशि घर में होने वाली शादी के लिए रखी गई थी। वहीं ब्रह्मदेव के घर से बहू-बेटियों के गहने तीन मंगलसूत्र, चार अंगूठी, हार आदि और मकान निर्माण के लिए रखे पांच लाख रुपये चोरी कर लिया। ब्रह्मदेव के घर से कुल 30 लाख के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ किया। पीड़ित धर्मदेव राम का पुत्र दिल्ली में कार्यरत है। जबकि उनकी पुत्री अम्बेडकर नगर के महिला थाना में तैनात है। दूसरी घटना बभनौली की है, जहां घर के पुरुष सदस्य उन्नाव में नौकरी करते हैं और घर पर केवल दो महिलाएं मौजूद थीं। चोरों ने इसका फायदा उठाकर करीब पांच लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ कासिमाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और सर्विलांस टीमों ने दोपहर 12 बजे घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। नोनहरा थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।