घर में घुसे चोरों ने पार किया छह लाख का आभूषण

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

जंगीपुर के खोजापुर रुहीपुर गांव में चोरों ने रंजीत कुमार बिन्द के घर में घुसकर छह लाख के आभूषण चुरा लिए। रंजीत ने चोरों का पीछा किया, जिन्होंने फायरिंग की और भाग गए। ग्रामीणों में दहशत है और रंजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

घर में घुसे चोरों ने पार किया छह लाख का आभूषण

जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोजापुर रुहीपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने रंजीत कुमार बिन्द के घर के कमरे में रखा बॉक्स तोड़कर उसमें रखा छह लाख के लगभग का आभूषण चोरी कर लिया। रंजीत बिन्द के अनुसार आहट पाकर जगने पर चोरो का पीछा किया तो चार की संख्या में चोर असलहे से फायर करते हुए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के तरफ अंधेरे में आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 एवं जंगीपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रंजीत बिन्द ने बताया कि रात्रि में एक बजे आहट पाकर नीद खुली तो तीन संख्या में चोर घर के पीछे के दरवाजे से आभूषण लेकर भाग रहे थे।

बाहर निकल कर देखा तो वहां चार की संख्या में भाग रहे थे। अपने भाई को जगाकर चोरों का पीछा किया तो वह असलहों से तीन बार फायर करते हुए अंधेरे में भाग निकले। घर के कमरे में पटनी पर रखे बक्शे को तोड़कर उसमें से पन्द्रह हजार रुपये नकद समेत छह लाख के आभूषण चोरों ने चोरी किया है। घटना के समय चोर अपनी टार्च घटना स्थल पर हड़बड़ी में छोड़ कर चले गए। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। चोरी एवं फायरिग की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। रंजीत बिन्द ने चोरी की तहरीर जंगीपुर थाने में दी है। चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगो मे पुलिस विभाग की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। जल्द खुलासा होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।