छिनैती करने वाला शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार
Ghazipur News - नंदगंज पुलिस ने शुक्रवार रात को एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया। बदमाश के पास से छिनैती के सामान, तमंचा और बाइक बरामद हुई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। बदमाश ने 10 फरवरी को महिलाओं से मंगलसूत्र छिनैती की थी और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं का मंगलसूत्र छिनैती करने वाले बदमाश को नंदगंज पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रासिंग जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ में घायल कर दिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से छिनैती के सामान के साथ तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात को रामपुर बन्तरा कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश छिनैती के सामान को बेचने जा रहा है।
जिसके बाद बरहपुर रेलवे क्रासिंग के बगल से जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया गया तो पीछे मुड़कर भागना चाहा। फिसलकर गिर गया तथा अपने को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। बदमाश ने अपना नाम सर्वजीत यादव निवासी ग्राम सिलौटा थाना धीना, चन्दौली बताया। उसके पास से दो मंगलसूत्र, चार मोती, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बदमाश ने मंगलसूत्र को बीते दस फरवरी को महिलाओं से छिनैती की थी। उसके खिलाफ जमानियां, नंदगंज में चार मुकदमें दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



