Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsRising Spice Prices Disrupt Household Budgets Amid Wedding Season in Khanpur
गरम मसालों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

गरम मसालों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

संक्षेप:

Ghazipur News - खानपुर में सहालग के सीजन में मसालों की अचानक बढ़ती कीमतों ने घरेलू महिलाओं के बजट को प्रभावित किया है। छोटी इलायची की कीमत 2400 से बढ़कर 3600 रुपये प्रति किलो, बड़ी इलायची 700 से 2500 रुपये, और अन्य मसालों में भी भारी वृद्धि हुई है। गृहिणियां अब हरी धनिया का अधिक उपयोग कर रही हैं।

Dec 02, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सहालग के सीजन में गरम मसालों के दामों में आई अचानक तेजी ने घरेलू महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है। मसालों की बढ़ती कीमतों से जहां स्वाद प्रभावित हुआ है, वहीं गृहिणियां भी किचन में मसालों का उपयोग काफी सोच-समझकर कर रही हैं। अक्तूबर में छोटी इलायची जहां 2400 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 3600 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। बड़ी इलायची में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो पहले 700 रुपये प्रति किलो मिलती थी, अब 2500 रुपये तक बिक रही है। जायफल 700 से बढ़कर 1000 रुपये, जबकि लौंग 1000 से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो में बिक रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, जावित्री, काबाचीनी और गोल मिर्च जैसी अन्य मसालों के दामों में भी 50 से 200 रुपये तक की तेजी आई है। महंगाई के बीच गृहिणियां मसालों की कमी पूरी करने के लिए हरी धनिया का अधिक उपयोग कर रही हैं। गृहिणी पूजा पाण्डेय, प्रतीक्षा और आशा विश्वकर्मा बताती हैं कि मसाले महंगे होने से हरी धनिया स्वाद बढ़ाने का विकल्प बन गई है। सैदपुर, औड़िहार, सिधौना, खानपुर और अनौनी सहित विभिन्न बाजारों में मसालों के दामों में अंतर देखने को मिल रहा है। सैदपुर के होलसेल व्यापारी सुधीर पाटिल के अनुसार कीमतें बढ़ने के बावजूद ग्राहक मसाले की पैकिंग करवा रहे हैं।