Ghazipur News: अटल सौभाग्य की कामना में महिलाओं ने रखा ऋषि पंचमी का व्रत

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

Ghazipur News: अटल सौभाग्य की कामना में महिलाओं ने रखा का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर सप्तर्षियों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया औ

Ghazipur News: अटल सौभाग्य की कामना में महिलाओं ने रखा ऋषि पंचमी का व्रत

Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। भाद्रपद शुक्ल पंचमी पर मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ऋषि पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर सप्तर्षियों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और अटल सौभाग्य, सुख-शांति व परिवार की समृद्धि की कामना की। सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचीं और आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद घरों में सप्तर्षियों की पूजा की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऋषि पंचमी सप्तर्षियों को समर्पित पर्व है। इस दिन कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, वशिष्ठ, गौतम, जमदग्नि और विश्वामित्र ऋषियों का पूजन किया जाता है।

ऋषि पंचमी का महत्व

गिरनार आश्रम में आज मनाया जाएगा महानिर्वाण दिवस

दिलदारनगर। स्थानीय वायरलेस मोड़ स्थित गिरनार आश्रम में बुधवार को आश्रम के संस्थापक अवधूत संत बाबा सिंह शावक राम का महानिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

महानिर्वाण दिवस का कार्यक्रम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ऋषि पंचमी कब मनाई गई?−
भाद्रपद शुक्ल पंचमी पर मंगलवार को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगाजीपुरGhazipur News: अटल सौभाग्य की कामना में महिलाओं ने रखा ऋषि पंचमी का व्रत