Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsRetired Sugar Mill Employee Dies After Being Hit by Bike in Revati Pur
बाइक की टक्कर से वृद्ध की गई जान

बाइक की टक्कर से वृद्ध की गई जान

संक्षेप:

Ghazipur News - - सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव में हुआ हादसा- युवक के खिलाफ हादसे का केस दर्जबाइक की टक्कर से वृद्ध की गई जानबाइक की टक्कर से वृद्ध की गई ज

Jan 28, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआ गांव निवासी चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मचारी 65 वर्षीय राधेश्याम साह को रविवार की देर शाम बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक के छोटे पुत्र गनेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक के छोटे पुत्र गनेश गुप्ता ने बताया कि रविवार देर शाम उनके पिता शौच के लिए गए थे और पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पोखरे के पास नगसर मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में राधेश्याम साह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार भोर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता चीनी मिल में सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और सेवानिवृत्ति के बाद गांव की चट्टी पर एक छोटी दुकान चलाते थे, जिसमें परिवार उनका सहयोग करता था। पति की असामयिक मौत से पत्नी सोनमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।