Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsResidents Face Hardship Due to Slow Construction of Bridge in Kanpur Ghazipur
पुलिया निर्माण की रफ्तार सुस्त होने से परेशानी

पुलिया निर्माण की रफ्तार सुस्त होने से परेशानी

संक्षेप:

Ghazipur News - खानपुर (गाजीपुर) के रामपुर गांव के पास सिधौना बिहारीगंज मार्ग पर पुलिया के पुनर्निर्माण में धीमी गति के कारण लोगों को 10 किलोमीटर अधिक यात्रा करनी पड़ रही है। जर्जर पुलिया के ध्वस्त होने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कार्य में तेजी लाने की मांग की है।

Dec 20, 2025 01:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के रामपुर गांव के पास सिधौना बिहारीगंज मार्ग (गोमती डाइवर्जन मार्ग) पर क्षतिग्रस्त पुलिया के पुन: र्निर्माण का कार्य कछुए की गति से होने के कारण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे लोगों को दस किलोमीटर अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर जर्जर पुलिया को ध्वस्त कर करीब 2 करोड़ की लागत से नई पुलिया निर्माण कार्य हो रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन ठप होने के कारण छोटे-बड़े वाहनो को औड़िहार होकर 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे समय की बर्बादी के साथ ही ईंधन का अनावश्यक खर्च भी लोगों को उठाना पड़ रहा है। सिधौना-बिहारीगंज मार्ग से हजारों लोग वाराणसी, गाजीपुर तथा जौनपुर व आजमगढ़ की ओर आवागमन करते हैं। करीब 7 माह पूर्व निर्माण कार्य की शुरुआत तो कराई गई, लेकिन कार्य की रफ्तार सुस्त होने के कारण लोगों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की पैरवी की है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।