दूसरो पर रहम नहीं करने वालों पर अल्लाह भी रहम नहीं करता

Mar 03, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share Share
Follow Us on

Ghazipur News - जमानियां में रमजान के दौरान जरूरतमंदों को राहत सामग्री और दान दिया गया। शमसुन निशा और मोहम्मद गुलाम रसूल ने इस्लाम के मानव कल्याण के संदेश को साझा किया। उन्होंने कहा कि दूसरों पर रहम करने से अल्लाह की रहमत मिलती है। उन्होंने आपसी भाईचारे और करुणा की अपील की।

दूसरो पर रहम नहीं करने वालों पर अल्लाह भी रहम नहीं करता

जमानियां। माह-ए-रमजान के दौरान जरूरतमंदों में राहत सामग्री और दान तकसीम करने की परंपरा है, ताकि निर्धन परिवार भी ईद का त्योहार खुशी से मना सकें। इस अवसर पर शमसुन निशा और मोहम्मद गुलाम रसूल ने कहा कि इस्लाम मानव कल्याण और रहमत का संदेश देता है। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए बताया कि हजरत मोहम्मद ने फरमाया, तुम जमीन वालों पर रहम करो, आसमान वाला तुम पर रहम फरमाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो दूसरों पर रहम नहीं करता, उस पर अल्लाह भी रहम नहीं करता। इस्लाम में दान देते समय किसी धर्म विशेष की बाध्यता नहीं है।

कुरआन में अल्लाह को रब्बुल आलमीन कहा गया है, यानी वह समस्त संसार का पालनहार है। उन्होंने अपील की कि लोग आपसी भाईचारे और करुणा का व्यवहार अपनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।