ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरराधेश्याम यादव चुने गए ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष

राधेश्याम यादव चुने गए ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के तत्वाधान में मंगलवार को बैठक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में की गयी। संगठन के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव की...

राधेश्याम यादव चुने गए ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 22 Jun 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मरदह। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के तत्वाधान में मंगलवार को बैठक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में की गयी। संगठन के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव की उपस्थित में ब्लाक कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष पद पर राधेश्याम यादव ग्राम प्रधान मटेहूं को चुना गया। वहीं महामंत्री राजबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, रामभवन राम, सचिव करन चौहान, कोषाध्यक्ष अनिल यादव सहित कार्यकारिणी सदस्य के लिए शशिधर यादव, सूबेदार यादव, वीरेंद्र यादव को चुना गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव व संचालन विनोद गुप्ता ने किया। इस दौरान मरदह ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें